Wednesday, 25 January 2023

Tongue exercise- मुंह और जीभ के व्यायाम के लिए अकसर बोले जाने वाले वाक्य

1. *कच्चा पापड़, पक्का पापड़*

सबसे ज़्यादा फेमस और हमारे दिल के सबसे क़रीब. एक बार में 15 बार बोल के दिखाओ तो जानें.

 
2. *फालसे का फासला*

 20 बार बिना रुके बोल कर दिखाओ.
पायरिया रोग 20 बार 3 - 4 बार बोले

 
3. *पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला*

मुस्कुरा का रहे हो, 12 बार इसे बोल कर दिखाओ.
लार ग्रंथि के लिए10 -- 12 बार बोलें

 
4. *पके पेड़ पर पका पपीता पका पेड़ या पका पपीता*

मेरी जीभ तो लगभग फ्रैक्चर होते-होते बची है.
जीभ के स्वाद के लिए 10 -- 15 बार बोलें

 
5. *ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची. ऊंची पूंछ ऊंट की*

क्या हुआ? 
पीठ के लिए , रीढ़ की हड्डियों के लिए 

6. *समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है. समझ समझ के जो न समझे, मेरे समझ में वो नासमझ है.*

इसे एक बार ही बोल के दिखाएँ 
स्मरण शक्ति के लिए

 
7. *दूबे दुबई में डूब गया*

 ये आपकी फूलती सांसों को आराम देने के लिए था.
दिन में 10 से 15 बार बोलना चाहिए ।

 
8. *चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को, चांदनी चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटपटी चटनी चटाई*

तुतलाने वाले के लिए 15 -- 20 बार दिन में 5 से 6 बार बुलवाना चाहिए

 
9. *जो हंसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हंसेगा*

आपको ये आसान लग रहा है. जरा इसे 10 बार से ज़्यादा बार बोल कर दिखाइए.

ह्रदय के लिए 15 से 20 बार बोलना चाहिए
 
10. *खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह*

 ज्यादा क्रोध वाले को दिन में 8 से 10 बार बोलना चाहिए

 
11. *मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम न मिला.*
*हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।*

बोलो-बोलो मुंह के लिए सुंदर व्यायाम है

 
12. *तोला राम ताला तोल के तेल में तल गया, तला हुआ तोला तेल के तले हुए तेल में तला गया*
दाड़ और जबड़े के लिए 20 से 25 बार बोलना चाहिए
4 से 5 बार

 
13. *डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली, जिस डाली पर मैने नज़र डाली वो डाली किसी ने तोड़ डाली*

बोलो बोलो... मस्तिष्क के लिए

 
14. *पांच आम पंच चुचुमुख-चुचुमुख, पांचों मुचुक चुचुक पंच चुचुमुख
साभार

Kutubminar kahan par hai?

कुतुब मीनार दिल्ली में है।
कुतुब मीनार देश की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। ये साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित है। करीब 238 फीट की ऊंचाई वाला कुतुब मीनार भारत का सबसे ऊंचा पत्थरों का स्तंभ है। माना जाता है कि कुतुब मीनार का निर्माण 1199 से 1220 के दौरान कराया गया था। कुतुब मीनार को बनाने की शुरुआत कुतुबुद्दीन-ऐबक ने की थी और उसके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने पूरा कराया था।
Sambhar Dainik Bhaskar

Shikshak Divas kab manaya jata hai?

टीचर्स डे अर्थात शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। 5 सितम्बर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। एक बार राधा कृष्णन के कुछ शिष्यों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाने का सोचा। इसे लेकर जब वे उनसे अनुमति लेने पहुंचे तो राधाकृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व होगा। इसके बाद से ही 5 सितम्बर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था।
 साभार:

Bharat mein loh purush ke naam am se kise Jana jata hai?

भारत में लौह पुरुष के नाम से सरदार वल्लभभाई पटेल को जाना जाता है। लौहपुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ। वे खेड़ा जिले के कारमसद में रहने वाले झावेर भाई और लाडबा पटेल की चौथी संतान थे।

Tuesday, 24 January 2023

Kumbh ka mela kitne varshon ke bad aayojit hota hai?

 कुंभ का मेला 12 वर्षों के बाद लगता है।

tajmahal kisne banvaya tha?

ताजमहल मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। ताजमहल भारतीय शहर आगरा में यमुना नदी के दक्षिण तट पर एक हाथीदांत-सफेद संगमरमर का मकबरा है। इसे 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां (1628 से 1658 तक शासन किया गया) द्वारा अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज महल की मकबरे के लिए शुरू किया गया था। मकबरा 17-हेक्टेयर (42 एकड़) परिसर का केंद्रबिंदु है, जिसमें एक मस्जिद और एक गेस्ट हाउस शामिल है, और इसे तीन तरफ एक अनियंत्रित दीवार से घिरा औपचारिक उद्यान में स्थापित किया गया है। मकबरे का निर्माण अनिवार्य रूप से 1643 में पूरा किया गया था लेकिन परियोजना के अन्य चरणों में काम 10 वर्षों तक जारी रहा।
साभार एनआईसी आगरा

aasman ka kya rang hota hai?

आसमान का रंग नीला होता है। आकाश नीला है, क्योंकि नीली प्रकाश तरंगें अन्य रंगों की तुलना में अधिक प्रकीर्णन करती हैं. जब सूर्य आकाश में होता है, तो वह सफेद दिखाई देता है, जो उसका असली रंग है, लेकिन हम सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य को लाल रंग में देखते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि सूर्य का प्रकाश हमारे वायुमंडल की एक मोटी परत से होकर गुजरता है, जो हरे और नीले प्रकाश को बिखेरता है.
साभार : ज़ी न्यूज़ इंडिया

chawal kis chij se Banta hai?

चावल धान से बनता है। धान क्षेत्रफल एवं उत्पादन की दृष्टि से भारत का विश्व में चीन के बाद दूसरा स्थान है। देश में पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिसा, असम, हरियाणा व मध्यप्रदेश प्रमुख धान उत्पादनक राज्य हैं। इसकी खेती अधिकतर वर्षा आधारित दशा में होती है, जो धान के कुल क्षेत्रफल का 75 प्रतिशत है।

Konark ka Surya Mandir Bharat ke kis rajya mein sthit hai?

 कोणार्क सूर्य मन्दिर भारत में उड़ीसा राज्य में स्थित है। यह जगन्नाथ पुरी से 35 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसे सन् 1949 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की मान्यता दी थी। सूर्य देवता के रथ में बारह जोड़ी पहिए मौजूद हैं। साथ ही 7 घोड़े भी हैं जो रथ को खींचते हैं। यह 7 घोड़े 7 दिन के प्रतीक हैं। वहीं, 12 जोड़ी पहिए दिन के 24 घंटों के प्रतीक हैं। कई लोग तो यह भी कहते हैं कि यह 12 पहिए साल के 12 वर्षों के प्रतीक हैं। इनमें 8 ताड़ियां भी मौजूद हैं जो दिन के 8 प्रहर का प्रतीक है। यह मंदिर सूर्य देवता के रथ के आकार का ही बनाया गया है। कोर्णाक मंदिर में भी घोड़े और पहिए हैं।

सभार जागरण 

gateway of India Bharat mein kahan per sthit hai?

गेटवे ऑफ इंडिया यह पौराणिक स्मारक भारत देश के राज्य महाराष्ट्र के प्रमुख शहर मुंबई के समुद्री तट पर स्थित है। मुम्बई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण कार्य 1920 ईस्वी के दौरान शुरू हुआ था, जिसके 4 बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और अंततः 4 दिसंबर 1924 ईस्वी के दौरान इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया।

Bharat mein Bal Divas kab manaya jata hai?

भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।
Sabhar: Wikipedia

Bharat ke kin kin rajyon ki Seema chin se milati hai?

 चीन से भारत की सीमा पांच राज्यों से जुड़ती है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

- जम्मू कश्मीर में 1954 किमी का हिस्सा चीन की सीमा से जुड़ा है। 
- अरुणाचल प्रदेश के 1080 किमी के हिस्से में दोनों देश सीमा साझा करते हैं। 
- उत्तराखंड में 463 किमी और हिमाचल प्रदेश में 345 किमी का इलाका चीन की सीमा से जुड़ा हुआ है। 
- सिक्किम से चीन का सिर्फ 220 किमी का बार्डर ही जुड़ता है। 
साभार दैनिक भास्कर

Mahatma Gandhi ki hatya kisne ki thi?

 महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।  करमचंद गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को वर्तमान गुजरात राज्य के पोरबंदर जिले के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गाँधी एवं उनकी माता का नाम पुतलीबाई था। वे अपने तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। उनकी माँ पुतलीबाई बहुत सज्जन एवं धार्मिक स्वभाव की थीं जिसने गांधीजी के व्यक्तित्व पर बहुत गहरा प्रभाव डाला।

Jungle ka raja Kaun hota hai?

 एक मान्यता के अनुसार जंगल का राजा शेर होता है।

मनुष्य के मुंह में कितने दांत होते हैं? मनुष्य के मुंह में कुल कितने प्रकार के दांत होते हैं?

मनुष्य के मुंह में चार प्रकार के दांत होते हैं दांतो की संख्या 32 होती है। मनुष्य के मुंह में दांत ऊपर वाले भाग में 16 नीचे वाले भाग में 16 पाए जाते हैं। दांत फाँस्फेट द्वारा बने होते हैं। मनुष्य के दांतो को चार भागों में वर्गीकृत किया गया है तथा उनके कार्य अलग-अलग हैं बच्चों में दांतो की संख्या 20 होती है
1-कृन्तक छेदक दांत- इस प्रकार के चौड़ी व तेजधार होते हैं। इनका कार्य भोजन को पकड़ना काटना कुतरने का काम करते हैं इनकी संख्या 8 होती है जिसकी ऊपरी जबड़े की ओर चार निचले जबड़े में चार होते हैं।
2-अग्रचवृणक दांत- इस प्रकार के दातों का कार्य भोजन को कुचलना है। तथा यह दांत किनारे पर चपटी रेखा दार और चौकोर होते हैं। तथा यह मुंह में इनकी संख्या आठ होती है जो चार ऊपरी भाग और चार ऊपरी निचले भाग में उपस्थित होते हैं।
3-चवृणक दांत- इस प्रकार के दातों का कार्य भोजन को पीसना है। तथा मनुष्य के मुंह में सबसे अधिक दांत पाए जाते हैं इस प्रकार के दांतो की संख्या 12 होती है। तथा यह ऊपरी भाग में 6 दांत होते हैं प्रोग्राम इनका आकार चौकोर तथा धारदार होता है।
4-रदनक/भेदक- इस प्रकार के दांतो की संख्या चार होती है दो ऊपरी भाग में और दो निचले भाग में होती है इनका कार भोजन को पकड़ने के साथ चीरने फाड़ने का भी होता है। इनका आकाश नुकीला होता है।

Jay Hind ka Nara kisne Diya? जय हिंद का नारा किसने दिया?

जय हिंद का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था। सुभाष चन्द्र बोस (23 जनवरी 1897 - 18 अगस्त 1945) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था।
उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया।
भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।

hamari Prithvi yani Arth Aakar mein kaisi hai? हमारी पृथ्वी कैसी है?

हमारी पृथ्वी पूरी तरह गोलाकार ना होकर अंडाकार है। आधार पर यह सूर्य से तीसरा ग्रह है। यह सौर मण्डल का सबसे बड़ा चट्टानी पिण्ड है। पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर 365 दिनों में पूरा करती है। यह अपने अक्ष पर लम्बवत 23.5 डिग्री झुकी हुई है। इसके कारण इस पर विभिन्न प्रकार के मौसम आते हैं। अपने अक्ष पर यह 24 घण्टे में एक चक्कर पूरा करती है जिससे इस पर दिन और रात होती है। चन्द्रमा के पृथ्वी के निकट होने के कारण यह पृथ्वी पर मौसम के लिए दायी है। इसके आकर्षण के कारण इस पर ज्वार-भाटे उत्पन्न होता है। चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।

रेगिस्तान का जहाज किस जानवर को कहा जाता है?

 ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है| आपको ये जानकर ख़ुशी होगी की रेगिस्तान में चारो तरफ रेत ही रेत नजर आते है | यानि पानी पीने का तो दूर देखने को भी नहीं मिलता है। ऐसे स्थिति में ऊंट बिना पानी पिए 15 से 20 दिन या महीनो बिना पिए रह सकता है |

भारत का राष्ट्रीय गीत क्या है?

 

   भारत का राष्ट्रीय गीत Vande Mataram है।  बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा संस्कृत बाँग्ला मिश्रित भाषा में रचित इस गीत का प्रकाशन सन् १८८२ में उनके उपन्यास आनन्द मठ में अन्तर्निहित गीत के रूप में हुआ था। इस उपन्यास में यह गीत भवानन्द नाम के संन्यासी द्वारा गाया गया है।

चार पैर वालों को किस नाम से पुकारा जाता है?

 चार पैर वाले को चौपाया कहकर पुकारा जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक कौन है?

 माइक्रोसॉफ़्ट की स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल 1975 को हुई थी। इसका मुख्य उत्पाद विण्डोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ़्ट विभिन्न प्रकार के सॉफ़्टवेयर भी बनाती है। यह कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, व्यक्तिगत कम्प्यूटर और सम्बन्धित सेवाओं का विकास, निर्माण, लाइसेंस, समर्थन और बिक्री करती है। इसके सबसे प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर उत्पाद ऑपरेटिंग सिस्टम, माइक्रोसॉफ़्ट ऑफिस सूट और इण्टरनेट एक्सप्लोरर और एज वेब ब्राउज़र के माइक्रोसॉफ़्ट विण्डोज लाइन हैं। इसके प्रमुख हार्डवेयर उत्पाद Xbox वीडियो गेम कंसोल और टचस्क्रीन पर्सनल कम्प्यूटर के Microsoft सरफेस लाइनअप हैं। 2016 में, यह राजस्व के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ा सॉफ़्टवेयर निर्माता थी।

1 साल में कितने महीने होते हैं?

 1 वर्ष में 3 साल में 12 महीने होते हैं जिन का विवरण निम्न प्रकार है:

– जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर

जापान पर परमाणु बम कब से गिराया

 

  • 6 अगस्त को अमेरिका ने हिरोशिमा पर और 9 अगस्त 1945 को नागासाकी पर परमाणु हमला किया था
  • हिरोशिमा पर गिराए गए बम का नाम लिटिल बॉय, जबकि नागासाकी पर गिराया गया बम फैट मैन था

6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था। इसके तीन दिन के बाद 9 अगस्त को नागासाकी पर एक और बम गिराया। इसमें लाखों लोग मारे गए, जबकि लाखों प्रभावित हुए। वहीं, हमले के बाद कई लोग रेडियोएक्टिव ‘काली बारिश’ की चपेट में भी आए।

hamare Sath jab

वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे शरीर में कुल 206  हड्डियां होती है। जन्म के समय हमारे शरीर में लगभग 300 हड्डियां होती हैं लेकिन बड़े होने के साथ...