Thursday, 26 March 2026

hamare Sath jab

वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे शरीर में कुल 206  हड्डियां होती है। जन्म के समय हमारे शरीर में लगभग 300 हड्डियां होती हैं लेकिन बड़े होने के साथ इनकी संख्या 206 रह जाती है क्योंकि कई हड्डियां आपस में जुड़ जाती हैं।

Sunday, 12 February 2023

खट्टे फलों में कौन सा एसिड होता है?

साइट्रिक एसिड

सामान्य ज्ञान जनरल नॉलेज किसे कहते हैं?

ऐसी जानकारी जिसके बारे में हर व्यक्ति को पता होना चाहिए, उसे प्रायः GK कहा जाता है। जनरल नॉलेज किसी भी सब्जेक्ट से संबंधित हो सकता है। हालांकि इसके अंतर्गत जो भी बातें आती है वह काफी सरल होती है, जिसे याद रखना काफी आसान होता है।

Wednesday, 25 January 2023

Tongue exercise- मुंह और जीभ के व्यायाम के लिए अकसर बोले जाने वाले वाक्य

1. *कच्चा पापड़, पक्का पापड़*

सबसे ज़्यादा फेमस और हमारे दिल के सबसे क़रीब. एक बार में 15 बार बोल के दिखाओ तो जानें.

 
2. *फालसे का फासला*

 20 बार बिना रुके बोल कर दिखाओ.
पायरिया रोग 20 बार 3 - 4 बार बोले

 
3. *पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला*

मुस्कुरा का रहे हो, 12 बार इसे बोल कर दिखाओ.
लार ग्रंथि के लिए10 -- 12 बार बोलें

 
4. *पके पेड़ पर पका पपीता पका पेड़ या पका पपीता*

मेरी जीभ तो लगभग फ्रैक्चर होते-होते बची है.
जीभ के स्वाद के लिए 10 -- 15 बार बोलें

 
5. *ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची. ऊंची पूंछ ऊंट की*

क्या हुआ? 
पीठ के लिए , रीढ़ की हड्डियों के लिए 

6. *समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है. समझ समझ के जो न समझे, मेरे समझ में वो नासमझ है.*

इसे एक बार ही बोल के दिखाएँ 
स्मरण शक्ति के लिए

 
7. *दूबे दुबई में डूब गया*

 ये आपकी फूलती सांसों को आराम देने के लिए था.
दिन में 10 से 15 बार बोलना चाहिए ।

 
8. *चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को, चांदनी चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटपटी चटनी चटाई*

तुतलाने वाले के लिए 15 -- 20 बार दिन में 5 से 6 बार बुलवाना चाहिए

 
9. *जो हंसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हंसेगा*

आपको ये आसान लग रहा है. जरा इसे 10 बार से ज़्यादा बार बोल कर दिखाइए.

ह्रदय के लिए 15 से 20 बार बोलना चाहिए
 
10. *खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह*

 ज्यादा क्रोध वाले को दिन में 8 से 10 बार बोलना चाहिए

 
11. *मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम न मिला.*
*हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।*

बोलो-बोलो मुंह के लिए सुंदर व्यायाम है

 
12. *तोला राम ताला तोल के तेल में तल गया, तला हुआ तोला तेल के तले हुए तेल में तला गया*
दाड़ और जबड़े के लिए 20 से 25 बार बोलना चाहिए
4 से 5 बार

 
13. *डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली, जिस डाली पर मैने नज़र डाली वो डाली किसी ने तोड़ डाली*

बोलो बोलो... मस्तिष्क के लिए

 
14. *पांच आम पंच चुचुमुख-चुचुमुख, पांचों मुचुक चुचुक पंच चुचुमुख
साभार

Kutubminar kahan par hai?

कुतुब मीनार दिल्ली में है।
कुतुब मीनार देश की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। ये साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित है। करीब 238 फीट की ऊंचाई वाला कुतुब मीनार भारत का सबसे ऊंचा पत्थरों का स्तंभ है। माना जाता है कि कुतुब मीनार का निर्माण 1199 से 1220 के दौरान कराया गया था। कुतुब मीनार को बनाने की शुरुआत कुतुबुद्दीन-ऐबक ने की थी और उसके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने पूरा कराया था।
Sambhar Dainik Bhaskar

Shikshak Divas kab manaya jata hai?

टीचर्स डे अर्थात शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। 5 सितम्बर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। एक बार राधा कृष्णन के कुछ शिष्यों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाने का सोचा। इसे लेकर जब वे उनसे अनुमति लेने पहुंचे तो राधाकृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व होगा। इसके बाद से ही 5 सितम्बर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था।
 साभार:

Bharat mein loh purush ke naam am se kise Jana jata hai?

भारत में लौह पुरुष के नाम से सरदार वल्लभभाई पटेल को जाना जाता है। लौहपुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ। वे खेड़ा जिले के कारमसद में रहने वाले झावेर भाई और लाडबा पटेल की चौथी संतान थे।

hamare Sath jab

वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे शरीर में कुल 206  हड्डियां होती है। जन्म के समय हमारे शरीर में लगभग 300 हड्डियां होती हैं लेकिन बड़े होने के साथ...